अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख तक इन बॉलीवुड सितारों ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

देशभर में आजादी की 71वीं वर्षगाठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

बॉलीवुड दिगज्जों ने ट्वीट कर कहा :

अमिताभ बच्चन : जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस।

शाहरुख खान : सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

प्रियंका चोपड़ा : स्वतंत्रता दिवस, मेरा दिल भारत का है। भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद।

मधुर भंडारकर : यह स्वतंत्रता दिवस आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वन्दे मातरम।

अजय देवगन : आज मैं हमारी आजादी को बनाए रखने के लिए हमारे सशस्त्र बलों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। हम कभी भी उनकी कीमत नहीं चुका सकेंगे।

काजोल : स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र के उदाहरण के रूप में गिनते हैं। सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

आर माधवन : सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिन्द।

सूरज पंचोली : योद्धाओं का जन्म नहीं हुआ, वे भारतीय सेना में बने हैं! सभी सैनिकों को सलाम! जय हिन्द। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

बाबा सहगल : भारतीयों स्वतंत्रता दिवस की बधाई।