घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल शाम 3.30 से 5.30 बजे के बीच होगा अंतिम संस्कार

दुबई से मौत के 72 घंटे के बाद बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार रात 10:45 बजे मुंबई के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स आवास पहुंचा। इस दौरान उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ देखी गई। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल दोपहर 3:30 बजे होगा। इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद करने की बात कही। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई।

श्रीदेवी की पार्थिव देह रात 9:30 बजे मुंबई पहुंची

- श्रीदेवी की पार्थिव देह को अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार रात 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। बता दें कि अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह ही दुबई गए थे।

- एयरपोर्ट अनिल कपूर, अनिल अंबानी समेत कई करीबी लोग देखे गए।

कब होगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी रीदेवी के घर से दोपहर दो बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। और कल शाम को ही 3.30 से 5.30 बजे के बीच विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा जाएगा। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब श्रीदेवी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।