जोधपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का बनाया वीडियो, तीन माह तक करते रहे देह शोषण

जोधपुर जिले निकटवर्ती झंवर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका विडियो बनाया गया और उसे सार्वजनिक करने का डर दिखा तीन महीने तक देह शोषण किया गया। वह पारिवारिक भय के चलते पुलिस के पास नहीं पहुंची। मगर बदमाशों की हरकत नहीं रूकते देख वह अब थाने आई और केस दर्ज करवाया। झंवर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार में केस दर्ज किया है।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 17 साल की लडक़ी तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें आरोप है दो अलग अलग गावों के रहने वाले युवकों ने दो तीन माह पहले उससे सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। फिर इस वीडियो का सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह शोषण करने लगे। लगातार तीन माह तक देह शोषण की शिकार पीडि़ता झंवर थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ अब बदमाशों के खिलाफ जांच आरंभ करते हुए उनकी तलाश शुरू की है।