सूरतगढ़ : पिकअप ने मारी बाइक को पीछे से टक्कर, युवक की हुई मौत

सूरतगढ़-बीकानेर हाईवे पर मोकलसर के निकट शनिवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक विनोद पुत्र मंगलाराम सांसी गांव सिंगरासर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई मदनलाल पुत्र बीरबलराम ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।

रिपाेर्ट में बताया कि उसके चाचा का लड़का विनोद राजियासर घर पर आया हुआ था। विनोद राजियासर से वापस गांव जा रहा था। इस बीच हाईवे पर मोकलसर के निकट पीछे से पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप सवार बाइक को करीब 150 मीटर घसीटकर ले गया। इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।