बिहार चुनाव 2020: प्रचार के दौरान हादसे का शिकार हुए पप्पू यादव, दाएं हाथ में आया फ्रैक्चर, देखे Video

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020) को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल जमकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। बिहार के चुनावी मौसम (Bihar Assembly Election 2020) में नेताओं के मंच गिरने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले के मीनापुर का है यहां शनिवार को जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के अध्यक्ष पप्पू यादव स्थानीय प्रत्याशी बीना यादव के लिए प्रचार कर रहे थे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंच पर पार्टी के मुखिया पप्पू यादव (Pappu Yadav) समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान मंच पर भार अधिक हो जाने के कारण वो अचानक धड़ाम से टूट गया। इस दुर्घटना में 52 वर्षीय पप्पू यादव के हाथ में काफी चोट आई है। दाएं हाथ में पीड़ा उठने के बाद उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से पटना ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पप्पू यादव के दाएं हाथ में फ्रैक्चर है। इस घटना में कई जेएपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हल्की चोट लगी है।