दिवाली के दिन भाई ने बहन के साथ किया रेप, शरीर को किए कई टुकड़े, गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चम्पारण से दिपावली की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिपावली पर दरवाजे पर पटाखा जला रही 6 वर्षीय मासूम को उसके चचेरे भाई जबरन उठा कर ले गया। इसके बाद पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर धारदार हथियार से मासूम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह घटना पीपरा थाना के भेरखिया पंचायत के अमवा गांव की है।

आरोपी युवक ने मासूम के शरीर को छह टुकड़ों में काट दिया था। दो हाथ, दोनों पैर और शरीर से सिर को अलग-अलग काटकर खेतों औऱ नदी के पानी मे फेंक दिया था। घटना के बाद खोजबीन करते परिवार और ग्रामीणों ने मासूम के हाथ नदी के किनारे बरामद किया, जिसके बाद पीपरा थाना पुलिस के सहयोग से मासूम के शरीर के हिस्सों को खेतों में फेंका हुआ बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, अमवा गांव निवासी बंगाली सहनी का भतीजा नशे की हालत में साइकिल मांगने पहुंचा था। नशे में होने के कारण उसने साइकिल नहीं दी। इससे नाराज होकर आरोपी ने घर के बाहर आतिशबाजी कर रही 6 वर्षीय मुस्कान को पकड़ लिया और खेत की ओर ले गया, जहां उसने मुस्कान के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे टुकड़ों में काट दिया। काफी खोजबीन के बाद मुस्कान के शरीर के अंगों को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से बरामद किया है।

मृतका मुस्कान की मां और चाची बताती हैं कि नशे की हालत में सियाराम सहनी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी सियाराम से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी सियाराम सहनी ने अपनी करतूत को स्वीकार करते हुए नशें में घटना होने की बात कही है।