कोटा : पैसों का ये कैसा लालच कि अपनी ही पत्नी का भाई बन दूसरे से करवा दी शादी

शातिर बदमाश ठगी के लिए कई अलग-अलग तरीके आजमाने लगे हैं। गुरुवार काे इसका एक अनोखा मामला सामने आया कुन्हाड़ी पुलिस के सामने जहां पैसों के लालच में पति ने अपनी ही पत्नी का भाई बन दूसरे से शादी करवा दी। बदले में एक लाख 80 हजार रुपए ले लिए। शादी के बाद जब इसकी जानकारी फरियादी रवि नागर काे लगी ताे उसने कुन्हाड़ी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। सीआई गंगासहाय शर्मा ने कहा कि रवि की रिपाेर्ट पर पुलिस ने देवराज सुमन, साेनू व काेमल के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा देवराज व साेनू की तलाश की जा रही है।
फरियादी रवि नागर ने बताया कि वह ऑटाे चलाता है। 15 दिन पहले देवराज सुमन सकतपुरा में मिला। जिसने इंदौर में शादी करवाने की बात कही। कुछ दिन बाद रिश्ता लाया ताे उस लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद 20 जून काे इंदौर की एक महिला काेमल काे मिलाया। लड़की अनमैरिड बताई रवि की 21 जून काे काेटा में काेर्ट मैरिज करवा दी। इसमें गवाह काेमल का पति साेनू भाई बन गया। घर पहुंच कर फेरे भी लिए। 22 काे काेमल ने घूमने के लिए कहा ताे रवि ने मना कर दिया। 23 काे रवि पत्नी काेमल काे अपनी दीदी के घर कुन्हाड़ी लेकर गया। यहां पर रवि की बहन काे अपनी शादी होने और दाे बच्चे होने की जानकारी दी, 3 माह से गर्भवती होने की बात कही। इस पर रवि और उसकी बहन घबरा गए और उसकाे तुरंत कुन्हाड़ी थाने में ले जाकर इसकी जानकारी दी।