जयपुर : नहाते हुए विवाहिता का वीडियो बना ब्लैकमेल करने का मामला, महिला ने मांगी निर्भया टीम से मदद, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां एक विवाहिता का नहाते हुए वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया हैं। इस मामले में महिला ने निर्भया टीम से मदद मांगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने कहा कि बदनामी के डर से वह मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहती है। डीएसपी मोहेश चौधरी ने बताया कि कोई भी परेशानी होने पर डरे नहीं, बल्कि पुलिस व निर्भया टीम को बताएं। उन्होंने कहा कि महिला का पहचान उजागर नही की जाएगी। वह रिपोर्ट भी नहीं देना चाहती है तो उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। महिलाएं कभी भी 100, 112, 1090, 8764868200 पर कॉल कर सकती है।

डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि विवाहिता का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक हनीफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि निर्भया स्कायड की टीम को एक महिला ने फोन कर बताया कि मैं आपसे मिलना चाहती हूं। मुझे एक लड़का परेशान कर रहा है। तब संतोष व सरीता दोनों उसके घर मिलने के लिए पहुंची। महिला ने बताया कि पड़ोस में हनीफ नाम का युवक रहता है। कुछ दिनों पहले उसने बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया था। उसे वीडियो का पता नहीं लगा। हनीफ ने फोन कर उसे बोला कि मैंने वीडियो बना लिया है। वह वीडियो लोगों के साथ शेयर करने की धमकी दे रहा है। युवक बोला कि पति व बच्चों को छोड़ कर मेरे साथ आकर रहना होगा। वह रोजाना फोन कर परेशान कर रहा है।

बातचीत के दौरान ही हनीफ का दोनों कांस्टेबल के सामने ही फोन आ गया। तब उसने महिला को घर से बाहर आने के लिए बोला। महिला के घर के बाहर आने पर टीम के सामने ही अभद्र व्यवहार करने लगा। टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। रामगंज पुलिस के हवाले कर दिया। उसे गिरफ्तार कर वीडियो भी मोबाइल से डिलीट कर दिया गया।