Republic Day 2019 Parade Special: परेड में पहली बार शामिल हुए आज़ाद हिंद फौज के सैनिक, तस्वीरे

26 जनवरी के दिन भारत ने 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) मनाया। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा रहे। परेड सर्द मौसम और कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई। मोदी इस साल भी पारम्परिक कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए। उन्होंने राजपथ पहुंच कर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मुख्य अतिथि की अगवानी एवं उनका स्वागत किया। ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया। इस दिन एक से बढ़कर एक झाकियां और जवानों का पराक्रम देखने को मिला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने -30 डिग्री में जमीन से 18 हज़ार फीट ऊंची बर्फिली चट्टान पर तिरंगा लहराया। तो सूबेदार मेजर रमेश ने लीड करते हुए 9 मोटरसाइकल पर सवार 33 जवानों का शानदार पीरामीड बनाया। लेकिन सबसे खास था पहली बार आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिक का गणतंत्र परेड में हिस्सा लेना।

दिल्ली के राजपथ पर आज़ाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) के चारों जवानों भागमल, ललित राम, हीरा सिंह और परआंनद यादव ने जीप में सम्मान के साथ बिठाकर परेड में पहली बार हिस्सा लिया। इनकी जीप में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के साथ-साथ आई एन ए सेनानी लिखा हुआ था। यहां देखें इनकी तस्वीरें....