डूंगरपुर : हैवानियत की हद हुई पार, बाइक पर आए तीन लड़कों ने किशोरी को जबरन उठा किया दुष्कर्म

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में हैवानियत का वीभत्स नजारा देखने को मिला जिसमें बाइक पर आए तीन लड़कों ने किशोरी को जबरन उठा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी जंगल में मवेशी लेने गई थी। बाइक पर आए तीन लड़के उसका अपहरण कर ले गए। जिनमें से एक लड़के ने बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। गुस्साएं परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी गोपाल व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला सागवाड़ा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 7 अगस्त को वह मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसको जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। लिम्बोड़ बड़ी गांव में एक कमरे में ले जाकर उसे बंद कर दिया। लिम्बोड़ छोटी निवासी गोपाल ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को उनके चुंगल से भाग निकली। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।