उदयपुर : 440 लीटर मिक्स पेट्रोलियम पदार्थ के साथ पुलिस के हथ्ते चढ़े दो युवक, साथियों की तलाश जारी

प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कई पडोसी राज्यों से ज्यादा है जिसके चलते लोग पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस के हथ्ते दो युवक चढ़े हैं जो अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। ऐसे में दोनों बाजार कीमत से कम दामों पर आम आदमी को मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ भेज मुनाफा कमा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 440 लीटर मिक्स पेट्रोलियम पदार्थ और वाहन भी जब्त किया है।
डबोक थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि शाम के गश्त के दौरान मावली स्टेट हाईवे पर सीमेंट फैक्ट्री से पहले खड़े ट्रकों के पास एक संदिग्ध वाहन दिखा जिसे जब्त किया। उसके चालक भीमल चारणान और उसके साथी पुष्कर लाल डांगी को पकड़ा। पड़ताल में पता चला कि वाहन में दो हजार लीटर क्षमता का टैंक बनाकर मूविंग फ्यूल ब्रिक्री का स्ट्रक्चर तैयार करवा रखा था। इसमें करीब 440 लीटर तरल सफेद पेट्रोलियम पदार्थ भरा मिला। वाहनों में डीजल के बजाय ईंधन के रूप में काम लेने के लिए बेचने को घूमते हुए पाया गया। मावली वृत्ताधिकारी हितेष मेहता और रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी प्रद्युमन सिंह राणावत ने जब्त ज्वलनशील पदार्थ की प्रारंभिक जांच की। पूछताछ में सामने आया कि शंकर व पुष्कर पिकअप वाहन में बिना अनुमति ज्वलनशील तरल पदार्थ बेच रहे थे।