यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017: हरियाणा की बेटी अनु कुमारी ने किया कमाल, पाया देश में दूसरा स्थान

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 का फाइनल रिजल्ट शक्रवार को घोषित हो गया है। रिजल्ट www.upsc.gov.in से देखा जा सकता है। हरियाणा के सोनीपत की बेटी अनु कुमारी ने देश में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम चमकाया है। अनु कुमारी की इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। अनु के घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। सोनीपत की अनु कुमारी एक बच्चे की मां हैं।

अनु कुमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दु कॉलेज की फिजिक्स ऑनर्स की स्टूडेंट हैं। यही नहीं अनु ने आईएमटी नागपुर से एमबीए भी किया है और पिछले 9 सालों से प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपने सपने को सच करने की ठानी।

अनु बताती हैं कि मैंने कोई कोचिंग नहीं ली और खुद से पढ़ाई करके ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वो बताती हैं कि उन्होंने कभी अपने लक्ष्य की पीछा नहीं छोड़ा। अनु का सक्सेस मंत्र हैं कि हमेशा अपने लक्ष्य को याद करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

सिरसा के सचिन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे हैं, पूरे सिरसा में सचिन गुप्ता की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। वहीं विक्रमादित्य ने भी 44वां रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, विक्रमादित्य हरियाणा में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी युद्धवीर सिंह के बेटें हैं। रोहतक के विनोद दूहन 74वां रैंक पर रहे हैं। पुष्पलता यादव ने 80वां रैंक हासिल की है, रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। वहीं हरियाणा की श्रुति अरोड़ा ने 118वां स्थान हासिल किया है। श्रुति अरोड़ा हरियाणा सरकार में एडिशनल चीफ सैकेट्री केशनी आनंद अरोड़ा की बेटी हैं।