
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह मजेदार वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेट यूजर्स के लिए 2 फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटो को शेयर करके उन्होंने यूजर्स से दोनों फोटो में समानताएं पूछी हैं। इसके बाद तो यूजर्स की ओर से बड़ी संख्या में ट्वीट करके इसके जवाब दिए जा रहे हैं।
दरअसल आनंद महिंद्रा की ओर से जो फोटो शेयर की गई हैं, वो कई मायनों में खास हैं। इसमें एक एक फोटो में एक छत के ऊपर सौर ऊर्जा संचालित एक गीजर रखा है। इसके सोलर पैनल टीन की शेड से ढके हैं। वहीं दूसरी फोटो एक बाथरूम की है। बाथरूम शानदार है। टाइल्स लगे हैं। लेकिन इसमें पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली को फर्श की ऊंचाई से ऊपर बनाया गया है।
आनंद महिंद्रा ने इन फोटो को शेयर करके लिखा है, 'एक मित्र ने मुझे यह छत पर सोलर पैनल वाली फोटो भेजी है। अब इन दोनों फोटो में आपको क्या चीज एकसमान लग रही है। एक फोटो मैने कई दिन पहले शेयर की थी।'
इसके बाद तो ट्विटर पर जैसे जवाब देने वालों की बाढ़ सी आ गई। इस ट्वीट को अब तक1।6 लाख से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों को बनाने वाले एक ही इंजीनियर हैं।'
एक ने लिखा, 'दोनों का ही इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।'
बता दे, इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक बंदर की तस्वीर शेयर कर कैप्शन कॉन्टेस्ट (Caption Contest) पोस्ट किया था। तस्वीर में बंदर डिश एंटीना पर बैठा है और मुंह खोलकर हैरानी से देख रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए महिंद्रा ने इसके लिए कैप्शन सुझाने को कहा था और विजेताओं को इनाम देने के बात कही थी।