Video : अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चो के साथ गाया राष्ट्रगान

हमारे राष्ट्रगान को हमने कई रूपों में, कई आवाजों में, कई कलाकारों के जरिये सुना है। मगर इस बार का नयापन काफी खास है। इसके पीछे हैं महानायक अमिताभ बच्चन।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने राष्ट्रगान का एक वीडियो लॉन्च किया है। इसमें बिग बी दिव्यांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। इस तीन मिनट के वीडियो का निर्देशन बनाने वाले फिल्मकार गोविंद निहलानी ने किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिल्ली का लाल किला भी नजर आ रहा है और इसमें अमिताभ इन बच्चों के साथ बैठकर राष्ट्रगान प्रस्तुत करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को गोवा, भोपाल, चंडीगढ़ और कोल्हापुर में एक साथ लॉन्च किया गया था।