होने वाले दामाद के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार, देखे तस्वीरे

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई ने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर इस परिवार में शादी की खबरें आ रही हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के फाउंडर अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होगी। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर में ईशा दुल्हन बनेंगी।

आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया। बेटी की शादी तय होने के बाद अंबानी और पीरामल परिवार मुंबई के इस्कॉन मंदिर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा। यहां मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आनंद पीरामल ने दर्शन किए। आनंद और ईशा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंबानी और पीरामल परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है।

आकाश अंबानी के बाद अब अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी होने जा रही है। आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। फिलहाल वो पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे। पहले एक हेल्थकेयर स्टार्ट अप शुरू किया, जिसका नाम पीरामल ई स्वास्थ्य था। दूसरा स्टार्ट अप रिएल इस्टेट का था, जिसका नाम पीरामल रिएलटी था। अब दोनों परिमल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं। वहीं ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। [ पीरामल एम्पायर, 98 साल, 50 रुपए से हुई थी शुरुआत, आज है 67 हजार Cr का ]