अजमेर में हुआ भीषण अग्निकांड, दो ट्रेलरों की टक्कर से लगी आग, 2 लोग जिंदा जले

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार को दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। तेज लपटों ने दोनों वाहनों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा किशनगढ़ के नसीराबाद पुलिया के पास हुआ। इस भीषण हादसे में दो लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग बुझाने के बाद मृतकों की संख्या का सही-सही पता चल सकेगा। फिलहाल, दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना है।
इस भीषण हादसे के कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। मौके पर अग्निशमन विभाग के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। अभी तक हादसे के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।