लापरवाही / एयर इंडिया विमान का पायलट निकला कोरोना (+), दिल्ली-मॉस्को की फ्लाइट बुलाई वापस

एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापिस बुला लिया। क्योंकि उड़ने के बाद पता चला कि उसके पायलट को कोरोना पॉजिटिव है। एयर इंडिया की छोटी सी इस भूल की वजह से आज एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट हो सकता था लेकिन इसे समय रहते सुधार लिया गया।

एयर इंडिया के अफसरों ने बताया कि यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। फ्लाइट जैसे ही उज्बेकिस्तान के एयरस्पेस पहुंची। तभी हमारी ग्राउंड टीम के सदस्यों को महसूस हुआ कि विमान का एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है। दरअसल, फ्लाइट निकलने से पहले पायलट की कोरोना रिपोर्ट जांची जाती है। स्टाफ ने गलती से पॉजिटिव को नेगेटिव पढ़ा गया और पायलट को मॉस्को के लिए रवाना कर दिया। फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसलिए उस दौरान इसमें सिर्फ क्रू मेंबर थे और कोई यात्री नहीं था। यात्रियों को मॉस्को से चढ़ना था।

मिली जानकारी के मुताबिक, अफसर ने यह भी बताया कि विमान को तुरंत वापस लौटने को कहा गया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विमान दिल्ली पहुंच गया। कैबिन क्रू को फिलहाल क्वांराइन में रखा गया है। प्लेन को भी सैनिटाइज किया जाएगा। अब रूस में फंसे भारतीयों को लेना दूसरा विमान मॉस्को भेजा जाएगा।

एयर इंडिया से जुड़े सूत्र ने इसे बड़ी चूक बताया है जो काम से ज्यादा प्रेशर के चक्कर में हुई। वह बताते हैं कि रोजाना करीब 300 क्रू मेंबर की टेस्टिंग हो रही है। इनका रिजल्ट एक्सल शीट में लिखकर आता है। उसी में यह चूक हो गई।