राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के कारण जेल में रातभर छटपटाता रहा डेरा प्रमुख

दुष्कर्म और हत्या के मामलों में रोहतक की जिला जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। बुधवार रात बाबा के पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद जेल के डॉक्टरों ने बाबा का शुरुआती इलाज किया लेकिन उससे कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस टीम राम रहीम को लेकर जांच के लिए PGIMS मेडिकल कॉलेज पहुंची। कुछ टेस्ट कराने के बाद बाब को वापस जेल में पहुंचा दिया गया।

बाबा को लाने से पहले PGIMS में गुरुवार सुबह ही कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई थी। लोग किसी मंत्री का दौरा होने का अनुमान लगा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे तब राम रहीम को यहां लाने की बात लोगों को पता चली। इस समय ही पुलिस बल गुरमीत राम रहीम सिंह को वापस ले गया।
बता दे, पिछले 23 दिनों के अंदर यह तीसरी बार है जब गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल से बाहर लाया गया था। इससे पहले एक बार 12 मई को ब्लड प्रेशर की समस्या और बेचैनी के बाद बाबा को PGIMS लाया गया था। फिर 17 मई को इमरजेंसी पैरोल पर मां से मिलाने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। हालाकि, पैरोल 48 घंटे की मिली थी, लेकिन सुरक्षा के चलते पुलिस बाबा को शाम ढलने से पहले वापस लेकर आ गई थी।

बता दे, गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। पत्रकार के हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।