रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है। रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच सैमसंग ने रूस में अपने प्रोडक्ट्स की एंट्री बंद कर दी है। सैमसंग के PR ईमेल में ये भी बताया गया है कि वो स्थिति को लगातार मॉनिटर करेंगे और इसके बाद बाद ही वो अपना अगला कदम उठाएंगे। सैमसंग केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे चिप, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के सप्लाई को भी बंद कर रहा है।
इसको लेकर Bloomberg ने एक रिपोर्ट किया है। सैमसंग के इस कदम से से रूस को तगड़ा झटका लगा है। अब रूस में सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स वेंडर का प्रोडक्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा मानवता के लिए Samsung डोनेशन की भी अपील कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि जो भी इस वॉर से प्रभावित हुए हैं वो उनके साथ है। उनकी प्राथमिकता उनके सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा है। कंपनी ने आगे बताया है कि वो मानवता की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वो 6 मिलियन डॉलर की सहायता कर रहे हैं।Samsung का ये कदम नया नहीं है। इससे पहले भी कई टेक कंपनियों ने अपनी सर्विस को रूस में बंद किया है। Apple ने भी कुछ समय पहले घोषणा की थी वो अपनी सेल को रूस में बंद कर रहा है। इसके अलावा कई सर्विस को भी उसने बंद करने का ऐलान किया था। गूगल ने अपनी कई सर्विस रूस में बंद कर दी है। कंपनी ने कई रूसी मीडिया वाले ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने यूट्यूब पर रूसी मीडिया से जुड़े चैनल्स को भी ब्लॉक कर दिया है।
इसके अलावा बिजनेस सॉफ्टवेयर जायंट Oracle Corp (ORCL।N) ने भी अपने सभी ऑपरेशन को रूस में बंद कर दिए है. इतना ही नहीं Oracle की प्रतिद्वंदी कंपनी SAP ने भी अपनी सेल्स को रूस में बंद करने की घोषणा की है।