पत्रकारों की कनपटी पर बंदूक रखकर अपनी तारीफ करवा रहा तालिबान, देखें वीडियो

15 अगस्त को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भले ही वे लोगों से नहीं डरने की अपील और प्रेस की स्वतंत्रता की बात कह रहा है लेकिन उसकी कथनी और करनी में काफी अंतर है। धीरे-धीरे तालिबान का असली चेहरा सामने आ रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीवी पत्रकार से जबरन तालिबान की तारीफ करवाई जा रही है।

डरो मत! ये अफगानिस्तान में एक भयभीत न्यूज एंकर के शब्द थे। टीवी पत्रकार के पीछे स्टूडियो में हथियारबंद लड़ाके खड़े यह। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और तालिबान के स्वतंत्र प्रेस के वादे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

एक पत्रकार मसील अलिनेजाब ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह अतियथार्थवादी है। तालिबानी आतंकवादी इस डरपोक टीवी होस्ट के पीछे बंदूकों के साथ पोज दे रहे हैं और उससे कह रहे हैं कि अफगानिस्तान के लोगों को इस्लामिक अमीरात से डरना नहीं चाहिए। तालिबान ही लाखों लोगों के मन में डर का पर्याय है। यह सिर्फ एक और सबूत है।'

तालिबान ने लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर लगाई रोक

महिलाओं को अधिकार देने की बात करने वाला तालिबान अब अपने पुराने ढर्रे पर लौटना हो गया है। रविवार को तालिबान ने लड़के और लड़कियों के साथ पढ़ाई करने पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं नए तालिबानी फरमान के मुताबिक अब अफगानिस्तान में कोई भी पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेगा। एक दिन पहले ही शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को तालिबान ने उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी हेरात शहर में यह आदेश जारी किया गया था कि लड़कियों और लड़कों को एक ही क्लास में नहीं पढ़ाया जा सकता है।