शहर में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जहां शादी का झांसा देकर विवाहिता से बारह साल तक दुष्कर्म किया गया और शादी के जिद करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक 12 साल तक विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। अब पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
नमक कटरा क्षेत्र निवासी पीडि़ता का आरोप है कि वह करीब 13 साल पहले घर के सामने दुकान पर सामान खरीदने आती-जाती थी। तब उसकी भांग वाली गली निवासी राधू शर्मा से जान पहचान हो गई। उसने कहा कि तेरा पति नशेबाज है। जो कुछ कमाता है उसे नशेबाजी में खर्च कर देता है। तेरा ख्याल भी नहीं रखता। मैं तुमसे शादी करके सब सुख-सुविधाओं का ख्याल रखूंगा। वह उसके झांसे में आ गई। वह करीब 12 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए हैं। जब भी उससे शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा।