भीलवाड़ा : 48 घंटे में गिरफ्तार हुआ थाने की दीवार फांद कर भागने वाला आरोपी

थाने की दीवार फांदकर भागे शातिर आरोपी काे 48 घंटे में वापस पकड़ लिया गया। वह साेमवार रात शौचालय का बहाना बनाकर संतरी काे धक्का देकर भाग गया था। थानाधिकारी जगदीशप्रसाद ने बताया कि रतनपुरा निवासी ईश्वर गुर्जर काे बुधवार शाम उसे गांव के पास जंगल से पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर करेड़ा थाने लाया गया। उसे जिला जेल से प्राेडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। वह करेड़ा क्षेत्र के जसवंतपुरा में हुई चोरी के मामले में भी आराेपी है।
उसे 3 जनवरी को अदालत में पेश किया था जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। उसी दिन पुलिस ने आरोपी का कोरोना सैंपल दिलाया था। रिपोर्ट नहीं आने के कारण करेड़ा थाने की हवालात में रखा हुआ था। जहां संतरी पीरूलाल से शौचालय का बहाना बनाया। शाैच के लिए ले जाने पर वह पीरूलाल काे धक्का देकर थाने की दीवार फांदकर भाग निकला।