जिले के गांव बसावा में तब सनसनी मच गई जब सरकारी स्कूल में कुछ बच्चे खेलने गए और वहां उन्हें पेड़ पर एक युवक फांसी से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव का नवलगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अनुसार भोलाराम ड्राइवरी का काम करता था। वह अविवाहित था। भोलाराम सुबह कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह शराब का आदि बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान खोजावास की नेहरों की ढाणी निवासी भोलाराम के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह बसावा गांव के बच्चे सरकारी स्कूल में खेलने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें स्कूल में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भोलाराम के फांसी पर झूल जाने की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंचे।