जयपुर : सुखद खबर, 24 फीसदी से घटकर 8.2 पर आई संक्रमण दर, 88% पर पहुंची रिकवरी, 30 की मौत चिंताजनक

राजस्थान म सबसे ज्यादा केस की बात करें तो राजधानी जयपुर में ही सामने आ रहे हैं जहां बीते दिन भी 832 मिले है, जबकि 30 लोगों की इस बीमारी से जान चली गई। लेकिन सुखद खबर यह हैं कि संक्रमण दर में गिरावट आई हैं। 19 मई काे संक्रमण दर 24 फीसदी पहुंच गई थी जो अब घटकर 8.23 फीसदी रह गई हैं। 24 घंटे में कुल 10103 सैम्पलाें की जांच में केवल 832 सैम्पल पाॅजिटिव मिले। वहीँ राजधानी में 2806 मरीज रिकवर हुए। जिससे एक्टिव केसाें की संख्या में भी लगातार गिरावट हाे रही है। मंगलवार को यहां एक्टिव केसों की संख्या 20 हजार से नीचे चली गई। यहां अब कुल 19,967 एक्टिव केस ही बचे है। बीते दाे हफ्ते में रिकवरी रेट 66.16 फीसदी से 88 फीसदी पर पहुंच गई।
19 मई - 2338 केस - रिकवरी दर 80.48
20 मई - 1517 केस - रिकवरी दर 81.70
21 मई - 1251 केस - रिकवरी दर 82.76
22 मई - 1900 केस - रिकवरी दर 83.89
23 मई - 1483 केस - रिकवरी दर 84.98
24 मई - 0804 केस - रिकवरी दर 86.85
25 मई - 0832 केस - रिकवरी दर 88.0राजस्थान में राहत : 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई संक्रमण की दर, मिले सिर्फ 3,404 नए मामले

राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा हैं और कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण की दर अब 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई जो कि सुखद हैं। बीते 24 घंटों में 3,404 नए संक्रमित मिले जो कि 7 अप्रैल अर्थात 48 दिन में आए केसों में सबसे कम हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट में भी एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सभी जिलों में रिकवर मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में अधिक है। आज पूरे राज्य में 15,635 मरीज रिकवर हुए हैं। इधर मौत के केसों ने अभी भी सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन पूरे राज्य में इस बीमारी से 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश का डेथ रेशो अभी भी एक फीसदी से भी कम है।