मंगलवार को 567 सैंपल लिए गए थे, जिनको जांच के लिए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, यहां जांच करने पर 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मंगलवार के दिन 32 मरीज रिकवर भी हुए हैं जिसके बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 144 हो गई है। इसके अलावा जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव ने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कोरोना से 222 मौतें हो चुकी है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 17447 हो गई है। इनमें से 17081 रिकवर हो गए है। जिला एसआरजी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिड़ावा के खेजालपुरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में पिछले 77 दिन के सबसे कम कोरोना रोगी, 26 जिले ऐसे जहां 20 से भी कम मरीज
राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगने लगी हैं जहां बीते दिन मंगलवार को पिछले 77 दिन के सबसे कम 529 रोगी मिले। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीँ मंगलवार को 2617 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं जिसके बाद एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 13,624 पर आ गई है। चिकित्सा विभाग के आंकडों के अनुसार दो जिलों बांसवाडा और डूंगरपुर में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। दूसरी लहर की शुरूआत ही डूंगरपुर जिले से हुई थी। 26 जिले ऐसे भी है, जिनमें 20 से भी कम मरीज मिले है। केवल जयपुर में ही सबसे ज्यादा 141 कोरोना के नए मरीज मिले है। उदयपुर में 42 अलवर में 61 हनुमानगढ़ में 38 रोगी मिले। प्रदेश के दूसरे सबसे संक्रमित जिले जोधपुर में मंगलवार को मात्र 12 रोगी मिले जो अब तक के सबसे कम है।