टोंक : कम होते दिखाई दे रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 नए पॉजिटिव, 132 रिकवर

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते दिखाई दे रहे हैं। पॉजिटिव रेट जहां करीब 8 प्रतिशत है, वहीं रिकवर रेट 85 प्रतिशत के करीब है। दिनों दिन रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। वहीं पॉजिटिव केस में भी कमी आने लगी है। गुरुवार को कोरोना के 52 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव केस में रिकवर की संख्या अधिक होने के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। गुरुवार को चिकित्सा विभाग ने एक भी मौत की पुष्टी नहीं की है।

गुरुवार को टोडारायसिंह में 11, देवली में 7, निवाई में 7, टोंक ग्रामीण में 4, टोंक शहर में 9, मालपुरा में 10 व उनियारा में 4 पॉजिटिव केस आए। बहरहाल जिले में गुुरुवार को अस्पतालों में 20 मरीज ठीक हुए तथा होम आइसोलेशन 112 मरीज रिकवर हुए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस 9124 हो गए हैं, इसमें अब तक 7871 रिकवर भी हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 217 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती है। इसमें 188 के ऑक्सीजन लगी है तथा दो वैँटिलेटर एवं 14 आइसीयू में भर्ती है। कुल 1181 एक्टिव केस में से 964 होम आइसोलेशन में हैं। गुुरुवार को 449 सेंपल लिए गए, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
राजस्थान में कोरोना : संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत

आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के केस 10 हजार से कम आने पर राजस्थान को राहत मिली हैं लेकिन चिंता की बात यह हैं कि संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। यह 11 से बढ़ 18 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को 7359 संक्रमित केस आए थे। राज्य में 127 मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो राज्य में गुरुवार को टेस्टिंग की संख्या में भी कमी हुई है। राज्य में 41,724 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7680 पॉजिटिव निकले है। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमित केसों के साथ-साथ मौत के केसों में भी कमी आने लगी है। राज्य में 6 दिन पहले तक हर रोज मौत के केस 150 से ऊपर ही आते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से इनमें लगातार गिरावट आ रही है, जो काफी सुखद खबर है।भारत में कोरोना : ठीक हुए 3.57 लाख मरीज, 4,208 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है। हांलाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।