कोरोना का कहर थमा ही था कि एक बार फिर चिंता बढ़ने लग गई हैं क्योंकि आज फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई हैं। आज गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 40 नए केस मिले हैं जबकि रिकवर होने वाले मरीज केवल 20 हैं। 4 अगस्त को जहां पूरे राज्य में केवल 18 मरीज मिले थे, वह बढ़कर आज 40 पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा केस आज जयपुर में 13 मिले हैं। जो पिछले एक सप्ताह में सर्वाधिक हैं।
ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब नए केसों की संख्या ठीक हुए मरीजों से ज्यादा रही हैं। राजस्थान में बुधवार की तुलना में आज दो गुना मरीज बढ़े है। राज्य में अब कुल 231 एक्टिव केस हो गए है। इसमें सबसे ज्यादा 63 जयपुर में है। इसके अलावा उदयपुर में 59, नागौर में 12, सीकर में 10, जोधपुर में 12, गंगानगर में 10, अलवर में 14 और अजमेर में 11 एक्टिव केस है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर के अलावा उदयपुर में 5, सीकर 2, पाली 5, नागौर 4, हनुमानगढ़ 2, बीकानेर 1, बांसवाड़ा 2, अलवर 4 और अजमेर 2 में नए केस मिले हैं। जयपुर की बात करें तो यहां आज 11 अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना के केस मिले हैं। इसमें आदर्श नगर, मानसरोवर, जगतपुरा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, मालवीय नगर, मुरलीपुरा, शाहपुरा, सिरसी और विद्याधर नगर शामिल है, जहां सभी जगह एक-एक मरीज मिले है। जबकि टोंक रोड क्षेत्र में 3 मरीज मिले हैं।