नागाैर : भीषण गर्मी ने बरपाया कहर, 40 के पार पहुंचा पारा, आज लू और आंधी की संभावना

बीता मार्च औसत तापमान से ऊपर रहा हैं और गर्मियों ने अपना असर दिखाया हैं। अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही हैं और बीते दिन पारा 40 के करीब पहुंचा जिसने सभी को एसी-कूलर चलाने पर मजबूर कर दिया। साेमवार काे दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार तापमान आगे भी ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी ने अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। तेज हवाओं के चलते इन दिनाें पतझड़ जारी है। पेड़ाें की टहनियों से पत्तियां अलग हो रही है।

साेमवार काे दिन में लू चलने से लाेगाें काे परेशानी उठानी पड़ी। दाेपहर काे सड़काें पर सन्नाटा सा छा गया। हवाओं के साथ रेत उड़ने से सड़काें पर वाहन चालकों तथा शहरवासियों काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। माैसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मंगलवार काे नागाैर जिले में कहीं-कहीं लू व आंधी का दाैर चलने की संभावना है। वहीं उन्हाेंने बीकानेर, जोधपुर सहित सात जिलाें में तेज लू व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार शाम 5 बजे करीब नागौर जिले में आंधी भी चली थी।