झारखंड : 3,704 नए संक्रमितो के साथ हुए कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले, गई चार लोगों की जान

कोरोना का आतंक इसके आंकड़ों से साफ़ दिखाई दे रहा हैं जो चिंता बढ़ाने का काम कर रहा हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,704 नए मामले सामने आए हैं जबकि चार लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 5153 पहुंच गई। जबकि राज्य में कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, रांची में बुधवार को सामने आए 1316 नए मामलों के मुकाबले गुरुवार को 1309 मामले सामने आए। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 722, बोकारो में 229, देवघर में 172 व धनबाद में 166 मामले दर्ज किए गए। नए आंकड़ों के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित मरीजों की कुल संख्या 3,65,222 पहुंच गई है।

बेलगाम कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में पहली संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3.65 लाख हो गया है।