जिले में कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं जिसकी वजह से आमजन में सकारात्मक माहौल बना है। रविवार को जिले में 637 सैम्पलों की जांच में मात्र 37 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैम्पल का 5.81 प्रतिशत ही है। ब्लॉकवाइज केसों में सवाईमाधोपुर में 25, गंगापुर में 08, खंडार में 02 एवं बोंली में 2 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीँ कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 218 रह गई। रविवार को जहां 37 पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं इससे दो गुना से अधिक 55 रिकवर भी हुए है।
पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है जिससे रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है। अब अस्पतालों में दो तिहाई से अधिक बेड खाली हो चुके हैं। अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट रहे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम हो गया है। अब जिला अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल 31, एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीज 16 रह गए।राजस्थान के लिए राहत लेकर आया लॉकडाउन, 21 ऐसे जिले जहां संक्रमण दर 5 प्रतिशत के नीचे
लॉकडाउन की वजह से राजस्थान को राहत मिलने लगी हैं और कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह लगभग 55 दिन पीछे लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को 2,298 नए कोरोना केस मिले, जबकि 66 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94 प्रतिशत हो गई है। यहां 30 मई को 33 में से 22 जिलों में 50 से भी कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 7 जिले ऐसे है जहां 100 से ज्यादा केस मिले। राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद पिछले 20 दिनों में 21 जिले ऐसे है। जहां संक्रमण की दर 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है।