कोटा : 26 दिन बाद पुलिस के हथ्ते चढ़ा 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी

जिले की सुकेत थाना पुलिस ने वारदात के 26 दिन बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दिलीप सिंह (35) को पकड़ा हैं। सुकेत एसएचओ रामपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने 17 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। 14 नवम्बर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी दिलीप को जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता सुकेत थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। उसका पति व 2 लड़के खदान क्षेत्र में मजदूरी करने जाते है। वारदात वाले दिन भी पति व उसके बेटे मजदूरी करने गए थे। पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके देखकर आरोपी घर में घुसा। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर फरार हो गया। वारदात के 26 दिन बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी खुद शादीशुदा है और पेशे से ड्राइवर है। जो इंड्रस्टियल एरिया में ट्रेक्टर चलता है। वह शराब का आदी है।