बांसवाड़ा : किशाेरी से 3 युवकों ने की सामूहिक ज्यादती, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

शहर की 15 वर्षीय किशाेरी काे अगवा करके सामूहिक ज्यादती के प्रकरण में पुलिस पड़ताल में तीन युवकाें के नाम सामने आए है। पुलिस ने तीनाें आराेपियाें काे नामजद कर लिया है। गिरफ्तारी नहीं हुई है, ऐसे में फिलहाल पुलिस उनके नाम नहीं बता रही है। डिप्टी गजेंद्रसिंह ने बताया कि पीड़िता बालिका है ऐसे में उससे घटना और तथ्याें के बारे में जानकारी लेने में थाेड़ी परेशानी आ रही थी। प्रकरण में अब तक की जांच में तीन आराेपियाें के बारे में पता चला है।

जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। इधर, एबीवीपी ने एसपी काे ज्ञापन देकर मामले में आराेपियाें की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गाैरतलब है कि 8 जनवरी की शाम काे कागदी पिकअप वियर गई 15 वर्षीय बालिका काे बाइक सवार दाे बदमाशाें ने अगवा कर लिया था। दाेनाें ने बालिका काे उसके फाेटाे दिखाकर अपने साथ चलने के लिए ब्लैकमेल किया था। बाद में सूनसान जगह ले जाकर ज्यादती की थी। अगले दिन सुबह बालिका परिजनाें काे मिली थी। पीड़िता की रिपाेर्ट पर पुलिस ने दाे अज्ञात जनाें के खिलाफ सामूहिक ज्यादती का केस दर्ज किया था।