राजस्थान : अब तक 24 हजार लोगों ने उठाया रोडवेज की माेक्ष कलश मुफ्त बस सेवा का फायदा

काेराेनाकाल में लाॅकडाउन के दाैरान आवागमन के साधन बंद हाेने से लाेग अपने परिजनाें की अस्थियाें का विसर्जन करने हरिद्वार नहीं जा पा रहे थे। राजस्थान रोडवेज ने लाेगाें की इसी परेशानी को देखते हुए मई महीने में हरिद्वार के लिए माेक्ष कलश मुफ्त बस सेवा शुरू की थी। इसमें राज्य के 38 डिपाे से 573 बसाें का संचालन हुआ था। जिसमें 24 हजार 231 लाेगाें ने यात्रा की।

बसाें में कुल 12 हजार 364 कलश गए थे। उदयपुर डिपाे से 4 बसाें का संचालन हुआ, जिसमें 100 लाेगाें ने यात्रा की थी। बस में 51 कलश थे। प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि यह बस सेवा अभी भी जारी है। इसमें यात्री को राेडवेज की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना हाेता है, 35 से ज्यादा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होते ही बस का संचालन हाेता है।
काेटा डिपाे से चली सबसे ज्यादा 72 बसें

स्पेशल सेवा में काेटा से सबसे ज्यादा 72 बसाें का संचालन हुआ था। जिसमें 3122 लाेगाें ने यात्रा की। वहीं सबसे कम भीलवाड़ा और डूंगरपुर से 1-1 बस चली। जिसमें क्रमश: 65 औैर 16 लाेगाें ने यात्रा की थी। वहीं राजसमंद, बांसवाड़ा, धाैलपुर, प्रतापगढ़, सिरोही से एक भी बस नहीं चली। यहां के यात्रियाें ने दूसरे डिपाे की बस से यात्रा की।इन डिपाे से चली स्पेशल बसें

अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्ताैड़गढ़, चूरू, सरदार शहर, दाैसा, डूंगरपुर, गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालाेर, झुंझुनू, जाेधपुर, फलाैदी, कराैली, काेटा, नागाैर, डीडवाना, पाली, फालना, सवाईमाधाेपुर, सीकर, टाेंक सहित उदयपुर डिपाे से बसाें का संचालन हुअा।