कोरोना के आंकड़ों को देखकर इसके कम होते कहर का अंदेशा लगाया जा सकता हैं। जिले में गुरुवार को 231 नए कोरोना रोगी मिले। लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं। बीते दिन 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में गुरुवार को 171 रोगी रिकवर हुए। जिले में अब एक्टिव रोगियों की संख्या 2613 है। इस महीने अब तक 8563 संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अब तक मिले कोरोना रोगियों की संख्या 18288 हाे चुकी है। इसमें से 15564 रोगी रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी प्रतिशत 85 तक पहुंच गया है।
लॉकडाउन की वजह से लोगों की आवाजाही कम हो रही है। इससे संक्रमण कम हो रहा है। कोविड अस्पतालों मे अब आधे से ज्यादा बेड खाली हाे गए हैं। जिले के 11 सरकारी और 5 निजी कोविड अस्पतालों में गुरुवार शाम तक 786 बेड क्षमता के विपरीत 386 रोगी भर्ती थे। जो बेड क्षमता का 49.1 प्रतिशत है। फिलहाल 400 बेड खाली हैं। ऑक्सीजन बेड भी 474 में से 339 भरे हुए हैं। यानी 135 बेड खाली हैं। डॉक्टराें के अनुसार इन दिनों में संक्रमण थोड़ा कम हुआ है। जून के दूसरे सप्ताह तक संक्रमण और कम होने की उम्मीद है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन मुंह पर मास्क रखने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।