कोरोना का संक्रमण देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। हाल ही में सामने आई एक खबर ने सभी के होश उड़ा दिए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में घर में काम करने वाली हाउसमेड यानी कामवाली बाई कोरोना संक्रमित पाई गई है। कामवाली बाई की वजह से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 750 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएम ने बताया कि यहां पिछले महीने 24 मई को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद मामले और बढ़े तो 24 मई को पूरा इलाका सील कर दिया गया। बताया गया कि इस इलाके में एक घर में काम करने वाली महिला की वजह से संक्रमण फैला है। इस महिला से पहले एक बच्चा और फिर घर के अन्य सदस्य संक्रमित हो गए।बता दे, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1 हजार 369 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25004 हो गई है। वहीं, गुरुवार को 44 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 650 तक पहुंच गई है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 14 हजार 456 एक्टिव केस हैं।