मंगलवार को जिले में 423 सैंपलों में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं, जबकि मौत की संख्या शून्य ही रही। इस दिन रिकवर्ड होकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक रही। जिले में अबतक 3 लाख 43 हजार 591 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें 19 हजार 566 संक्रमित निकले हैं रिकवर्ड होने वाले मरीजों की संख्या 19294 तक पहुंच गई है। इस प्रकार रिकवरी रेट बढ़कर 98.61 प्रतिशत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 13 रह गई है। राजस्थान के 30 जिलों में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौत जबकि 11 में कोई संक्रमित नहीं
प्रदेश में कोरोना से स्थिति संभालती हुई नजर आ रही हैं हैं जहां बीते दिन मंगलवार को 33 में से 30 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। सिर्फ जयपुर, जोधपुर और दौसा में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। वहीँ संक्रमण का आंकड़ा भी गिरते हुए 137 पर पहुंच गया जो कि 42988 सैंपल की जांच में सामने आया हैं। जबकि बीते दिन 437 लोग कोरोना से रिकवर हुए जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 2388 बची है। प्रदेश में अब तक कुल 951393 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। यहां 1.54 करोड़ सैंपलिंग की जा चुकी है।