कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहा हैं जहां हर दिन संक्रमण का आंकड़ा घटता दिखाई दे रहा हैं। गुरुवार की रिपोर्ट में 153 पॉजिटिव केस आए हैं। गुरुवार सुबह की रिपोर्ट में 89 पॉजिटिव केस आए जबकि शाम को 64 संक्रमित और मिले। खास बात यह है कि बीकानेर के दोनों सैटेलाइट अस्पतालों में पॉजिटिव तेज गति से कम हो रहे हैं। बीकानेर में पॉजिटिव का आंकड़ा कम होने के साथ ही पीबीएम अस्पताल के साथ प्राइवेट हास्पिटल्स में भी कोरोना रोगियों की संख्या में कमी आई है। एक्टिव केस भी अब तीन हजार के आसपास रह गए हैं, जो कभी दस हजार के पास पहुंच गए थे। शहर के जिन क्षेत्रों में कोरोना अभी भी चिंताजनक स्थिति में है, उनमें जयनारायण व्यास कॉलोनी व उसके आसपास की कॉलोनियां है। राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।