राजधानी में गुरुवार काे 1517 केस ही मिले, यह आंकड़ा बुधवार के मुकाबले 800 कम हैं लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बारिश है। बारिश के चलते बुधवार काे 8386 लाेगाें की ही सैम्पलिंग हाे पाई। इस हिसाब से संक्रमण दर अभी 18 फीसदी से अधिक है। इससे पहले बीते हफ्ते तक 13 से 15 हजार तक सैम्पलिंग हाे रही है लेकिन बारिश के चलते दाे दिन में सैम्पलिंग का आंकड़ा 8 से 10 हजार के बीच ही रह गया। 23 दिन बाद काेराेना से मरने वाला का आंकड़ा सबसे कम रहा, 21 माैतें हुई। 27 अप्रैल काे 21 माैतें हुई थीं।
बीते हफ्ते संक्रमण दर 25% से भी अधिक थी जाे अब 20 फीसदी से नीचे स्थिर है। दूसरी राहत रिकवरी रेट 80 से ऊपर आया, 10 दिन में 27 हजार मरीज मिले, 45 हजार ठीक हुए। गुरुवार काे 3365 की रिकवरी के बाद एक्टिव मरीजाें की संख्या 30363 रह गई है। 11 से 20 मई तक कुल 27466 मरीज मिले लेकिन रिकवर हाेने वालाें की संख्या 45744 रही। रिकवरी रेट 80.70 फीसदी पहुंच गया है।
राजस्थान में कोरोना : संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत
आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के केस 10 हजार से कम आने पर राजस्थान को राहत मिली हैं लेकिन चिंता की बात यह हैं कि संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। यह 11 से बढ़ 18 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को 7359 संक्रमित केस आए थे। राज्य में 127 मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो राज्य में गुरुवार को टेस्टिंग की संख्या में भी कमी हुई है। राज्य में 41,724 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7680 पॉजिटिव निकले है। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमित केसों के साथ-साथ मौत के केसों में भी कमी आने लगी है। राज्य में 6 दिन पहले तक हर रोज मौत के केस 150 से ऊपर ही आते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से इनमें लगातार गिरावट आ रही है, जो काफी सुखद खबर है।
भारत में कोरोना : ठीक हुए 3.57 लाख मरीज, 4,208 लोगों की हुई मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है। हांलाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।