टोंक : कोरोना संक्रमण जरूर कम हुआ लेकिन अभी भी हो रही मौतें, 539 सेंपल पेंडिंग

शुक्रवार को 15 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 19 केस रिकवर भी हुए हैं। रिकवर होने वालों में 13 होम आइसोलेशन एवं 6 अस्पताल में ठीक हुए हैं। नए कोरोना पॉजिटिव में टोडारायसिंह, देवली, निवाई में एक-एक केस सामने आया है। टोंक ग्रामीण में 2 व टोंक शहर में 3 केस सामने आए हैं। जबकि मालपुरा में 5 व उनियारा में 2 केस सामने आए। 539 सेंपल पेंडिंग है।

अब तक जिले में 9612 पॉजिटिव केस में से 9447 रिकवर हो चुके हैं। जिले में रिकवरी तेजी से होने के कारण वर्तमान में 77 एक्टिव केस मौजूद है। इसमें से शुक्रवार को 19 केस रिकवर हुए। 16 केस होम आइसोलेशन में है तथा 61 लोग जिला अस्पताल सहित कई अन्य जगह भर्ती है। इसमें 15 मरीजों की हालत सामान्य है। जबकि 37 के ऑक्सीजन लगी है, 3 वेंटिलेटर एवं 6 आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक मौत हुई। अब तक 88 मौतें हो चुकी है।

राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण कमजोर होता दिखाई दे रहा हैं जहां शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 1.94% रह गई। प्रदेश में शुक्रवार को 51,698 सैंपल लिए गए और 1006 पॉजिटिव आए। पिछले दिन के 1258 की तुलना में 252 संक्रमित कम मिले और संक्रमण में 20.03% गिरावट आई। दूसरी लहर के बाद इतनी कम संक्रमण पहली बार हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को 40 मरीजों की मौत हुई और 17 जिले ऐसे हैं जिनमें 1-1 व्यक्ति की जान गई। दूसरी तरफ 10 जिलाें में किसी की मौत नहीं हुई। अकेले जयपुर में 8 लोगों की कोरोना से जान गई। जयपुर पांच से अधिक मौतों वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है।