पिता ने पीटा तो 12 साल की लड़की ने छत से लगाई छलांग, देखे विडियो

राजस्थान के निमराणा में पिता की बेरहम पिटाई से घबराई 12 साल की लड़की ने अपने घर की छत से छलांग लगा ली। दरअसल लड़की छत्त पर किसी से बात कर रही थी जब नशे में धुत पिता ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो उसने तुरंत लड़की की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पिता अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और तंग आकर बेटी छत से छलांग लगा लेती है।

वहीं लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दोनों पैर टूट गए हैं और उसका आईसीयू में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब लड़की को बेरहमी से पीटा जा रहा था तो पड़ोसी इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे और एक शख्स ने इसका वीडियो भी बना लिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को मामले की सूचना मिली तो वह 3 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची जबकि लड़की के घर से पुलिस स्टेशन का रास्ता सिर्फ 1 घंटे के अंतराल पर है। फिलहाल आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।