कोरोना के आने वाले आंकड़े स्थिति को नियंत्रण में दिखा रहे हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। जिले में शुक्रवार को 109 नए मरीज सामने आए। वहीं, 202 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत हुई। यह सभी मौतें बांगड़ अस्पताल में हुई। जबकि शुक्रवार को 1915 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कोरोना के 34052 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 28778 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 5274 केस वर्तमान में एक्टिव है। जिले में अब तक 281154 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 84.51 प्रतिशत पहुंच गई है। बांगड़ अस्पताल में 48 साल की महिला, 54 साल की महिला, 58 साल के व्यक्ति, 65 साल के वृद्ध और 70 साल के वृद्ध की कोरोना से मौत हुई। राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार
राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।