उदयपुर : सामने आए बीते 2 महीने में अब तक के सबसे कम मामले, घटकर 4% पर पहुंची संक्रमण दर

उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि संक्रमण के खिलाफ शहर वासियों की मुहिम अब कारगर होती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। रविवार को उदयपुर में कोरोना से ग्रसित 107 संक्रमित मरीज आए। जो बीते 2 महीने में अब तक के सबसे कम थे। जबकि 10 व्यक्तियों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हजार 546 के आंकड़े पर पहुंच गई है।
उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। रविवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 544 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 84 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जबकि संक्रमण दर घटकर 4% पर पहुंच गई। जो पिछले 2 महीने की अब तक की सबसे कम है। लेकिन हमें अभी संयम और सुरक्षा रखनी होगी। तब ही कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म किया जा सकेगा।राजस्थान के लिए राहत लेकर आया लॉकडाउन, 21 ऐसे जिले जहां संक्रमण दर 5 प्रतिशत के नीचे

लॉकडाउन की वजह से राजस्थान को राहत मिलने लगी हैं और कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह लगभग 55 दिन पीछे लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को 2,298 नए कोरोना केस मिले, जबकि 66 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94 प्रतिशत हो गई है। यहां 30 मई को 33 में से 22 जिलों में 50 से भी कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 7 जिले ऐसे है जहां 100 से ज्यादा केस मिले। राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद पिछले 20 दिनों में 21 जिले ऐसे है। जहां संक्रमण की दर 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है।