क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसके पीछे का इतिहास

दुनिया भर में वैलेंटाइन डे प्यार के त्योहर के रूप में मनाया जाता है। हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन किसी को अपनी भावनाएं बताने का बढ़िया मौका हो सकता है। इस दिन को लोग प्यार का त्योहार मानकर सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट तो हर कोई करता है, पर क्या आप इस दिन का इतिहास जानते हैं? क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे आखिर मनाया क्यों जाता है?

इसके पीछे कहानी है कि 270 ईसवी में रोम में एक संत हुआ करते थे जिनका नाम वैलेंटाइन था। संत वैलेंटाइन ने प्रेम को बहुत बढ़ावा दिया। उस वक्त रोम पर क्लॉजियस का शासन था जो एक शक्तिशाली शासक बनना चाहता था। सबसे शक्तिशाली शासक बनने के लिए उसे बड़ी और शक्तिशाली सेना चाहिए थी लेकिन उसने देखा कि रोम के वो लोग जिनका परिवार है और बीवी-बच्चे हैं। वो सेना में नहीं जाना चाहते।

इसके बाद उस शासक ने एक नियम बनाया और भविष्य में होने वाली सभी शादियों पर प्रतिबंध लगवा दिया। यह बात किसी को ठीक नहीं लगी लेकिन उसके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल पाया। यह बात संत वैलेंटाइन को भी ठीक नहीं लगी। एक दिन एक जोड़ा आया जिसने उनके सामने शादी की इच्छा ज़ाहिर की तब संत वैलेंटाइन ने उनकी शादी चुपचाप एक कमरे में करवा दी। लेकिन उस शासक को पता चल गया और उसने संत वैलेंटाइन को कैद कर लिया और उसे मौत की सजा सुनाई गई।

जब संत वैलेंटाइन जेल में बंद थे तो कई लोग उनसे मिलने आते थे और तो वह उन्हें गुलाब और तोहफे देते थे। वो सभी को प्यार पर भरोसा करने का संदेश देते थे। 14 फरवरी 269 A.D को संत वैलेंटाइन को मौत की सजा दी गई थी।

संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले प्यार करने वाले लोगों के नाम एक खत लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं प्यार करने वालों के लिए खुशी-खुशी कुर्बान हुआ हूं और मैं प्यार को हमेशा जिन्दा रखने की गुहार करता हूं'। उसके बाद से ही 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाने की परंपरा शुरू हुई।