क्रिसमस पर अपनों को भेजना चाहते हैं दिल से निकले खास शब्द? यहां पढ़ें 10 नए कोट्स और मैसेज, जो बना देंगे दिन यादगार

हर साल क्रिसमस का त्योहार अपने साथ खुशियों, उमंग और अपनापन लेकर आता है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। सजी-धजी गलियां, रोशनी से जगमगाते घर, लाल परिधान में सांता क्लॉज और ढेरों उपहार—हर नज़ारा इस दिन को खास बना देता है। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और उम्मीद का संदेश भी है।

इस खास मौके पर अपनों को याद करना और उन्हें शुभकामनाएं भेजना भी एक खूबसूरत परंपरा है। शब्दों में बसी छोटी-सी शुभेच्छा भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। अगर आप इस क्रिसमस अपने दोस्तों, परिवार या प्रियजनों को दिल छू लेने वाले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो ये कोट्स और विशेज आपके लिए परफेक्ट हैं।

1.
चलो आज सारे गिले-शिकवे भुला दें,
दिलों में प्यार की एक नई लौ जला दें।
हर सुबह लाए खुशियों की सौगात,
इन्हीं दुआओं संग मनाएं क्रिसमस की बात।
Merry Christmas 2025

2.
क्रिसमस बने उम्मीद की रोशनी,
खुले किस्मत की हर एक बंद खिड़की।
ऊपरवाले की रहे आप पर मेहरबानी,
यही शुभकामना है हमारी जुबानी।
Happy Christmas 2025

3.
क्रिसमस का पर्व आपके जीवन में
सुकून, प्रेम और मुस्कान भर दे।
हर दिन खुशियों से सजा रहे आपका आंगन,
दिल से आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं।

4.
फरिश्ता बन कोई खुशखबरी लाए,
आपके हर सपने को सच कर जाए।
इस पावन दिन पर मिले आपको
तोहफे, मुस्कान और ढेरों दुआएं।
Merry Christmas 2025

5.
खुदा से बस यही अरदास है हमारी,
आपकी जिंदगी रहे खुशियों से भरी सारी।
हंसी ऐसे सजे चेहरे पर हर पल,
जैसे फूलों में महक रहती है हर पल।
Merry Christmas 2025!

6.
सांता क्लॉज आए आपके घर बार-बार,
ले आए खुशियां, सुख और उपहार।
सेहत और कामयाबी हो आपके साथ,
क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं हर बार।

7.
जो भी सपने आंखों में पलते हैं,
जो भी ख्वाहिशें दिल में ढलते हैं।
ये क्रिसमस उन्हें हकीकत बना जाए,
आपके लिए यही दुआ हम भेज पाए।

8.
ठंडी रातों में गर्मजोशी का एहसास हो,
परिवार का साथ और दोस्तों का विश्वास हो।
हर दिन आपका खास बन जाए,
ऐसा यह क्रिसमस संदेश लाए।
Merry Christmas 2025!

9.
आपका जीवन हो क्रिसमस ट्री सा सजा,
हर मोड़ पर खुशियों का उजाला सजा।
भविष्य हो चमकता सितारों की तरह,
सफलता चले आपके संग हर राह।
Merry Christmas 2025!

10.
क्रिसमस का ये प्यारा त्योहार,
लाए जीवन में नई बहार।
हर सपना हो पूरा, हर मन खुशहाल,
दिल में बस जाए सुकून और प्यार।
Merry Christmas 2025!