इन तरीकों से ऐसे यादगार बनाएं लव मैरिज को

रिश्तों की नाजुक डोर को थामना जिम्मेदारी का काम होता है। इस डोर को न तो ढील दें ओर न ही जरूरत से ज्यादा खीचें। दांपत्य जीवन से न सिर्फ चेहरेे पर ताजगी व सुकून का अहसास झलकता है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, सोशल बिहेवियर और आत्मविश्वास में भी निखार आता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि इस सुकून भरी जिन्दगी में किसी भी प्रकार की कोई हलचल न होने दें, बल्कि हर पल इसे और भी अधिक सफल बनाने व निखारने का भरसक प्रयास किया जाए। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी का रिश्ता जायकेदार होता है। कभी-कभी जायका थोडा बिगड जाता है। एक-दूसरे को समझने की प्रक्रिया में कभी-कभी इसका टेस्ट तेज-कसैला सा हो सकता है। लेकिन कुछ टाइम के बाद इसमें अपनत्व की खुशबू आने लगती है। फिर तो हाल कुछ ऐसा होता है कि इस रिश्लेशन में बिना लाइफ की जीना बहुत ही दिक्कत का काम है। लव मैरिज में हमें अपने पार्टनर की आदतों का पता होता है और हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। पर ऐसा अरेज मैरिज में नहीं होता है। इसमें हमें शादी के बाद कुछ वक्त चाहिए होता है अपने पार्टनर को जानने में, उनकी हर बात को समझने के लिए और तभी एक अच्छा मैरिड रिलेशनसिप बन सकता है। कुछ बातें जानिए, जो बनाएगी आपके रिलेशनसिप को हैप्पी-

सकारात्मक सोच:- अपने पार्टनर के लिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। आपको किसी भी बात का बुरा लगे तो उन्हें अकेले में कहे, ना की सबके सामने ही गलती महसुस करवाने लग जाएं। अपने पार्टनर की बातों को समझें और उन्हें भी खुद की भावनाओं को बताएं। आप दोनों मिलकर ही इस रिश्ते को एक एक खुशहाल रिश्ता बना सकते हैं।

साथ समय बिताएं:- भले ही हनीमून को लेकर घर के बड़ों की सोच कुछ भी हो, पर हनीमून पर जानें से आपको मिलेगा शुरू से ही अपने पार्टनर को समझने का मौका मिलेगा। शादी के तुरंत बाद एक अच्छा सा हॉलीडे प्लान करें और दोनों साथ में अच्छा सा समय बिताएं।

गुड सेक्स लाइफ :- शारीरिक रिश्तों मे मधुरता नहीं होने की वजह से भी रिश्तों में अनबन बनी रहती है। अपने पार्टनर को वह सारी खुशियां दें, जिनके वह हकदार है।

इज्जत:- किसी भी रिश्ते की नींव होती है, एक-दूसरे की इज्जत करना। जब तक मन में किसी के लिए इज्जत होती है, तब तक आपके मुहं से उनके लिए कुछ गलत नहीं निकलता। आपके पार्टनर के हर काम में उनका साथ दें। कभी उन्हें अकेला महसूस ना होने दें। आपकी खुद की बातें ही आपको इज्जत दिलवाती हैं। वैसे भी पुरानी कहावत है कि, इज्जत करोगे तो इज्जत पाओगे।

अच्छे श्रोता बनो:- हर कोई अच्छा वक्ता होता है, पर किसी से अपने रिश्ते बरकरार रखने के लिए अच्छा श्रोता होना भी बहुत जरूरी है। सिर्फ अपनी ही बातें ना करते रहें, अपने पार्टनर की भी सुने। उनसे पुछे की उनका दिन कैसा रहा और पूरे दिन क्या-क्या किया।