ममता का सागर माँ का प्यार 

14 मई को पुरे विश्व में बनाया जाने वाला मदर डे , अपने आप में ही एक प्यार सा अहेसास है। बिना स्वार्थ के अपने बच्चो पर प्यार लूट देने वाली माँ हर किसी को नसीब नही होती है। और जिनके नसीब में होती है बहुत कम लोग ऐसे होते है दुनिया में जो उनकी कदर करते हो।

जी हाँ आज के युग में माँ की कीमत बहुत कम लोग जानते है। आज माँ के प्यार को बड़े होकर बच्चे भूलते जा रहे है और इन्हें बुढ़ापे में दर दर की ठोकरे खाने के लिए छोड़ देते है। भगवान हर किसी के पास नही होते इसलिए उन्होंने माता पिता को बनाया है। जब भी हम मुसीबत में हो या परेशान हो तो सबसे पहले माँ को हमारा ख्याल आता है। सबसे पहले वही ह्यमे सँभालती है। तो क्या हमारा इतना भी फ़र्ज़ नही की हम आज अपनी माँ को सभले जब उनको हमारी जरूरत है तब हम उनके साथ रहे।

तो आइये जानते है माँ के बारे में कुछ अच्छी बाते -

1. बच्चे चाहे कितने बड़े हो जाए माँ हमेशा उन्हें अपना तब भी बच्चा ही समझती है। 
2. दुनिया की सही गलत की पहचान माँ से होती है। 
3. मुसीबत में डर  कर नही डट कर सामना करना चाहिए। 
4.  सही और गलत क्या है यह पहेली शिक्षा हमें अपनी माँ से मिलती है। 

माँ शब्द अपने आप में ही ममता का सागर है। कई फिल्मो में माँ को लेकर अच्छी बाते दर्शको तक पहुँचाई गई है और कई ऐसी फिल्मे भी माँ को लेकर बनाई गई है जिन्हें देख कर आप का दिल भी पसीज जायेगा।  फिल्म रईस में शाहरुख़ खान का मसहूर डायलॉग अम्मी जान कहती है कोई भी धन्धा छोटा नही होता है और धंधे से  बढ़ कर कोई धर्म नही होता है। जैसे डायलॉग सभी को प्रेरित करते है।  
माँ से सम्बन्धी बॉलीवुड फिल्मो में भी माँ के असीम प्यार को बताया गया है।  जिनमे से कुछ खास फिल्मे थी।  माँ , बाग़बान , मदर इंडिया  इत्यादि। कई फिल्मो में माँ के किरदारों को भखूबी निभाया है जिसमे माँ के प्यार दुलार को दिखया गया है।  नर्गिस , जया बहादुरी , हेमा मालिनी , निरूपा रॉय इत्यादि।