अगर लड़कियों में हैं ये 5 आदतें तो ना करें शादी, बिगड़ सकता हैं आप भविष्य

हर कोई शादी के लिए उचित लड़की की तलाश में होता हैं जो जिंदगी भर उसका साथ निभाए। इसके लिए जरूरी हैं कि शादी से पहले लड़की के बारे में जरूरी जानकारी जुटाई जाए। लड़की के व्यवहार और आदतों के बारे में जानना बहुत जरूरी हैं क्योंकि शादी सिर्फ आपका ही नहीं बल्कि परिवारों का भी मिलन होता हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी गलत आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आगे चलकर आप दोनों के रिश्ते के टूटने का कारण बन सकती हैं।

स्वार्थीपन

कई सारी लड़कियां स्वभाव से स्वार्थी होती हैं। समय के साथ यदि उनमें परिवर्तन आ जाता है तब तो बहुत ही अच्छी बात है लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तब तो बहुत चिंता का विषय है क्योंकि ये लड़कियां सिर्फ अपने ही बारे में सोचती हैं। इन्हें परिवार के अन्य लोग कभी दिखाई ही नहीं देते हैं।

दुख को पालना जानती हों

कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो छोटी-छोटी समस्याओं पर भी इस तरह से प्रतिक्रियाएंं देती हों कि मानो उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो। वे उस बात को लंबे समय तक खींचकर चलती हैं, बार-बार उसे याद करना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां खुद तो जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं लेकिन साथ ही वे अपने साथ वालों को भी आगे बढ़ने से रोकती हैं।

इर्ष्या भाव

कई लड़कियों के स्वभाव में ही इर्ष्या होती है। ऐसी लड़कियां बहुत पंचायत तो करती हैं साथ ही यह पार्टनर को लेकर समय के साथ दबाव भी बनाने लगती हैं। यह उल्टा-सीधा बोल- बोलकर पुरुष को उसकी महिला मित्रों से दूर कर देती हैं। घर पर भी अन्य महिला सदस्यों के मुकाबले इन्हें अधिक तवज्जो चाहिए होती है। यह पुरुष की मां एवं बहनों से तक लड़ाई कर लेती हैं।

भौतिक चीजों के प्रति आकर्षण

कई सारी लड़कियां वास्तविकता को नजरअंदाज कर भौतिक चीजों के बारे में अधिक सोचती हों। उनके सारे सपने भी इन्हें भौतिक चीजों के इर्द- गिर्द घूमते हैं। ऐसी लड़कियां वास्तविकता को समझ नहीं पाती हैं। परिस्थितयों को देखे बिना ही वे अपने भौतिक चीजों की मांग को जारी रखती हैं। इस तरह की लड़कियां सिर दर्द बन जाती हैं।

शॉपिंग का फोबिया

शॉपिंग एक नशे की तरह है। वैसे तो सभी लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है लेकिन इनमें से कई लड़कियों के लिए शॉपिंग लत बन चुकी है। जरा सा यदि मन ठीक नहीं है या मन बहुत अच्छा है या खाली बैठे हैं तो इन लड़कियों के दिमाग में एक ही ख्याल होता है वो है शॉपिंग और फिर इन्हें अंदाजा तक नहीं होता है कि यह कितनी शॉपिंग कर रही हैं।