Holi 2020 : चॉकलेट गुझिया से करें मेहमानों का मुंह मीठा #Recipe

होली का त्यौंहार अपनेआप में बहुत ही मिलनसार होता हैं जो विभिन्न रंगों को शामिल कर सभी को एकसाथ लेकर आता हैं। कई लोगों को यह इतना पसंद आता हैं कि पूरे साल बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोगों को होली पर बनने वाले व्यंजनों का पूरे साल इंतजार रहता हैं। इस दिन मेहमानों का स्वागत करने के लिए आज हम मीठे में 'चॉकलेट गुझिया' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

Holi 2020 : पूरन पोली के स्वाद से बनाए होली को मजेदार #Recipe

Holi 2020 : राज कचौरी से करें मेहमानों का स्वागत #Recipe

आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम मैदा
- 150 ग्राम पिसी शक्कर
- 50 ग्राम घी (मोयन के लिए)
- 1 कप कसा खोया
- 1 टेबल स्पून कोको पावडर|
- 50 ग्राम चॉकलेट चिप्स
- कुछ बूंद बादाम एसेंस
- तलने के लिए घी
- परोसने के लिए 1/2 कप चॉकलेट सॉस

बनाने की विधि

- सबसे पहले मैदे में घी का मोयन डालकर पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें।
- एक कड़ाही में खोया भून लें। ठंडा छोने पर इसमें कोको पावडर, पिसी शक्कर, बादाम एसेंस एवं चॉकलेट चिप्स मिलाकर भरावन तैयार कर लें।
- गूंथे मैदे की लोइयां बनाकर प्रत्येक लोई को पतला बेलें।
- इस पर भरावन सामग्री रखकर हाथ से मोड़कर गुझिया का आकार दें।
- अब इन्हें गर्म घी में गुलाबी तल लें।
- लीजिए, स्वादभरी चॉकलेट गुझिया तैयार है। इन्हें चॉकलेट सॉस से सजाकर पेश करें।