लहसुन छीलना बनता है बड़ी परेशानी, इन ट्रिक्स की मदद से बनाए इसे आसान

भारतीय रसोई में लहसुन का बहुत बड़ा योगदान हैं और इसके स्वाद की मदद से भोजन को बेहतरीन और जायकेदार बनाया जाता हैं। इसी के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लहसुन को महत्वपूर्ण माना जाता हैं। लहसुन जितना फायदेमंद होता है उतना ही मुश्किल काम होता है लहसुन को छीलना। जी हाँ, लहसुन को छीलने की मशक्कत के चलते लोग इसे काम में लेने से कतराते हैं। इसलिए आज हम आपके इस काम को आसान बनाने के लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इन उपयोप्न के बारे में।

रोस्ट कर निकालें लहसुन का छिलका

हम जानते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर में माइक्रोवेव हो। अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो आप परेशान ना हो, आप ऐसे में लहसुन को गैस पर रोस्ट करके उसका छिलका हटा सकती हैं।

पानी में भिगोएं

अब हम आपको एक और तरीका बताने जा रहें हैं। इसके लिए आपको लहसुन को एक बाउल में रखना होगा और उसके बाद इस बाउल को पानी से 1 घंटे के लिए भरकर रख दें। इससे भी लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

डब्बे में लहसुन बंद कर उसे हिलाएं

लहसुन को छिलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को एक बॉक्स में रख लें और फिर ढक्कन लगा लें। इसके बाद बॉक्स को शेक कर लें, इससे लहसुन का सारा छिलका अलग हो जाएगा और आप इसे आसानी से छील पाएंगी।

माइक्रोवेव में रखें लहसुन

इसके अलावा आप लहसुन का छिलका निकालने के लिए माइक्रोवेव की मदद भी ले सकती हैं। इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में लहसुन को माइक्रोवेव में 20 से 30 मिनट के लिए रख लें, इसके बाद लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर इसका इस्तेमाल कर लें।

लहसुन को बीच से काट दें

अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जो कि ज्यादातर प्रोफेशनल शेफ ही इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप एक लहसुन ले लें और फिर इसे चाकू से बीच से काट लें। इससे लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।