इन टिप्स की मदद से कटे हुए फल रहेंगे लम्बे समय तक फ्रेश, दूर होगा खराब होने का डर

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ खानपान का होना भी जरूरी होता हैं। ऐसे में फल ही होते हैं जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरी करते हैं और सेहतमंद बनाते हैं। लेकिन जरा सोचिए की वे ही फल खराब हुए तो आपको कैसे स्वस्थ बना सकेंगे। जी हाँ, अक्सर देखा जाता हैं कि लोग फल को खाने से बहुत पहले ही काट लेते हैं, जिससे कि वे काले पड़ने लग जाते हैं और खराब हो जाते हैं। ऐसे में फल को तभी काटना चाहिए जब खाए, अन्यथा आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कटे हुए फल को लम्बे समय तक फ्रेश रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

ठंडा पानी
एक बाउल में ठंडा यानि चिल्ड वॉटर डालें, उसके ऊपर अपना फ्रूट्स वाला बाउल रख दें। आपके फल 3-4 घंटो तक ताजे बने रहेंगे। ताजे रहने के साथ-साथ उनकी मिठास भी ताजे कटे फल जितनी ही कायम रहेगी।

बड़े टुकड़ों में काटें फल

फल को लंबे समय तक ताजा और फ्रेश बनाए रखने के लिए उन्हें बड़े टुकड़ों में काटें। कोशिश करें फ्रूट्स को अलग-अलग रखें। सभी फ्रूट्स को एक साथ रखने से भी उनका रंग गहरा होता है साथ ही उनकी पौष्टिकता में भी कमी आती है।

प्लास्टिक रैप
फल को काटकर रखने के बाद प्लास्टिक रैप से उन्हें कवर करना मत भूलें। कवर करने के बाद रैप में छोटे-छोटे छेद जरुर कर दें। अगर आप फ्रूट्स काटकर फ्रिज में रखने वाली हैं तो अन्य खाद्य पदार्थों की खुशबू फल को प्रभावित नहीं करेगी। जिससे फल का रंग और पोषक तत्व दोनों कायम रहेंगे।

साइट्रिक एसिड
साइट्रिक एसिड आपके फल को 10 से 12 घंटे तक ताजा रखने में मदद करता है। साइट्रिक अम्ल जो नींबू में भी पाया जाता है। मगर सीधे तौर पर नींबू डालने से फल काले पड़ जाएंगे। आपको मार्किट में आसानी से साइट्रिक एसिड पाउडर मिल जाएगा। आप एक चुटकी साइट्रिक एसिड कटे हुए फल पर छिड़क कर इन्हें कभी भी खा सकते हैं।